
बरवाबेड़ा में अवैध कोयला जब्त किया गया
संक्षेप:
जरीडीह बाजार में कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ, और स्थानीय थानों ने मिलकर छापामारी की। बरवाबेड़ा में अवैध कोयला जब्त किया गया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। अधिकारियों ने कहा कि कोयला चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Nov 08, 2025 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। कोयला चोरी को लेकर सीसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ, गांधीनगर थाना व बोकारो थर्मल थाना ने संयुक्त रूप से छापामारी की। इस दौरान बरवाबेड़ा में छापामारी किया। इस दौरान काफी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया। हालांकि धंधेबाज हाथ नहीं लगे। छापामारी टीम ने कहा कि कोयला चोरी का धंधा बिलकुल भी नहीं चलने दिया जायेगा। क्षेत्र में जहां से भी इस तरह की सूचना किसी के भी माध्यम से मिलेगी, कार्रवाई की जायेगी। कहा कि इस तरह का अभियान चलता रहेगा ताकि यह धंधा पूरी तरह से बंद हो जाय।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




