बुंडू व पेटरवार के तीन चापाकलों की गई मरम्मत

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बुंडू पंचायत के तीन स्थानों पर खराब पड़े चापाकलों को झामुमो नेता सत्यम प्रसाद की पहल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने ठीक कर दिया। चापाकल लगभग 10 दिनों से खराब थे, जिसकी सूचना मंत्री योगेंद्र प्रसाद को दी गई थी। मंत्री के निर्देश पर समस्या का समाधान किया गया है।

बुंडू व पेटरवार के तीन चापाकलों की गई मरम्मत

पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के तीन स्थानों पर दस दिनों से खराब पड़े चापाकलों को झामुमो नेता सत्यम प्रसाद की पहल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बनाकर आम जनता को सुपुर्द कर दिया। झामुमो नेता ने बताया कि बुंडू के केवट टोला स्थित आंगनबाडी के सामने, केवट मुहल्ला मनसा मंदिर के सामने व पेटरवार पंचायत दुर्गा मंदिर स्थित नीलू घर के सामने में लगभग 10 दिनों से चापाकल खराब पड़ा हुआ। झामुमो के संगठन सचिव सत्यम प्रसाद ने तुरंत मंत्री योगेंद्र प्रसाद को अवगत कराया। मंत्री ने संगठन सचिव को निर्देश दिए कि सभी खराब चापानल को तुरंत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बात कर समस्या का समाधान किया जाए।

इसकी सूचना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को देने के बाद खराब पड़े चापाकलों को ठीक कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।