दूसरे दिन भी संरचना हाटने का प्रशासन की हुई कार्रवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

दुसरे दिन भी संरचना हाटने का प्रशासन की हुई कार्रवाईदुसरे दिन भी संरचना हाटने का प्रशासन की हुई कार्रवाईदुसरे दिन भी संरचना हाटने का प्रशासन की हुई का

दूसरे दिन भी संरचना हाटने का प्रशासन की हुई कार्रवाई

बोकारो। जैप 4 के मैदान में बुधवार को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय झारखंड पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2024 शुरू हुआ। जिसका 13 दिसंबर को समापन होगा। प्रतियोगिता में राज्य की आठ प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमे 148 पुलिस प्रतिभागी भाग ले रहे है। उत्तरी छोटनागपुर प्रक्षेत्र के आईजी डॉ माइकल राज एस के संबोधन के साथ उपस्थित पुलिस अधिकारियो के जरिए गुब्बारा उड़ाकर कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पूर्व पुलिस अधिकारियो ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद प्रतिभागी पुलिसकार्मियों ने मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ माइकलराज एस को सलामी दी। इसके बाद प्रतिभागियों ने शपथ लिया। मुख्य अतिथि डॉ माइकलराज एस ने कहा कि यह एक खेल है जिसमे प्रतिभागी भाग ले रहे है, यह बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक है। इस प्रतियोगिता के जीते प्रतिभागी नेशनल प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शूटिंग प्रतियोगिता आवश्यक है, नक्सलीयों के खिलाफ अभियान मे यह आवश्यक होता है। इससे पुलिस कर्मियों की कुशलता, उनके क्षमता का विकास होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।