Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Mukti Morcha Demands Recognition for Movement Leaders on 25th Jharkhand Foundation Anniversary
आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन की मांग

आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन की मांग

संक्षेप: झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला संयुक्त सचिव पान बाबु केवट ने झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने सरकार से 15 नवंबर को आंदोलनकारियों को पहचान पत्र और प्रशस्ति पत्र देने का अनुरोध किया ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके।

Sat, 8 Nov 2025 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बेरमो, प्रतिनिधि। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला संयुक्त सचिव पान बाबु केवट ने झारखण्ड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, पहचान पत्र व सम्मान पेंशन देकर सम्मानित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने झारखण्ड सरकार‌ व जिला प्रशासन से आयोग द्वारा चिन्हित व सरकार द्वारा अधिसूचित बोकारो जिला के आंदोलनकारियों को पहचान पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर 15 नवंबर को सम्मानित करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे आंदोलनकारी गौरवान्वित महसूस करेंगे। बोकारो उपायुक्त को संबोधित करते हुए मांग पत्र की प्रति मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार को दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।