भारी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता बोकारो से धनबाद रवाना
बोकारो में झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने नए युवाओं को पार्टी में शामिल किया और उनसे बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि...

बोकारो। बोकारो जिला प्रमुख संयोजक रतनलाल मांझी, महानगर मुख्य संयोजक मंटू यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों झामुमो कार्यकर्ता स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को धनबाद रवाना हुए। इस अवसर पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो व केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इसके बाद 200 से अधिक युवाओं ने हसन सेख के नेतृत्व में को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल किया गया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने पार्टी में शामिल युवाओं को माला पहनकर स्वागत कर सदस्यता दिलाई। साथ ही पार्टी के प्रति बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में युवा वर्ग के शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। साथ ही प्रदेश का विकास भी होगा। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओ को शामिल करें। ताकि पार्टी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो सके। कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम समापन के बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ता धनबाद में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। मौके पर हीरालाल मांझी जयनारायण महतो,अशोक मुर्मू मनोहर मुर्मू आलोक सिंह,महेश मुण्डा,भोलू ख़ान,दीपक महतो,मनोज हेंब्रम,चंदू मुंडा फ़ैयाज़ आलम,कन्हैया सिंह लालमोहन हेंब्रम सृष्टि देवी ममता देवी मक़सूद आलम सोहन मुर्मू समेत हजारों की संख्या में लालमोहन हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।