Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand MLA Jairam Mahto Visits Elephant Attack Victims Urges Safety Measures
गोमिया में हाथी हमले के पीड़ितों से मिले विधायक

गोमिया में हाथी हमले के पीड़ितों से मिले विधायक

संक्षेप:

गोमिया विधायक जयराम महतो ने हाथी के हमले में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से बिजली सप्लाई बढ़ाने और गांव के युवाओं को सतर्क रहने का आग्रह किया। महतो ने कमजोर परिवारों को सुरक्षित ठिकानों पर शरण देने की भी अपील की और आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया।

Feb 10, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया, प्रतिनिधि।डुमरी विधायक सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू और महुआटांड़ पंचायत के गांगपुर गांव पहुंचकर बीते दिनों हाथी के हमले में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात की। बताया कि वे डीसी और वन विभाग के अधिकारी से बात की और कहा कि तत्काल इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ज्यादा समय तक किया जाय। इसके अलावा गांव के युवाओं से कहा कि जब तक हाथी दूसरे क्षेत्र में नहीं चले जाते, तब तक गांव के नौजवानों को सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहना और पहरेदारी करना जरूरी है। चिंता जताई कि भय के कारण शाम होते ही ग्रामीण महिलाएं खाना लेकर दूसरे के घरों में सोने को मजबूर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपील किया कि जिन ग्रामीणों के घर मजबूत हैं, वे इस संकट की घड़ी में कमजोर परिवारों को अपने यहां शरण दें ताकि सभी सुरक्षित रह सके। कहा कि अब तक जनप्रतिनिधियों का पीड़ित परिवारों से नहीं मिलना चिंता का विषय है। इस दौरान दूरभाष पर बीडीओ महादेव कुमार महतो से बात कर कच्चे एवं असुरक्षित घरों में रहने वाले लोगों को पंचायत भवन या अन्य सरकारी भवनों में अस्थायी रूप से ठहराने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। मांग किया कि तत्काल पड़ोसी जिलों से भी हाथी भगाने वाले दल को बुलाया जाए, क्योंकि वर्तमान में रामगढ़ और धनबाद जिलों में हाथियों का ऐसा प्रकोप नहीं है। अन्य जिलों के वनकर्मियों को बुलाकर हाथियों को सुरक्षित रूप से दूसरे क्षेत्र में भेजने की जरूरत है। यह भी कहा कि वे इस गंभीर मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे। तिलैया गांव पहुंचकर वहां भी पिछले दिनों हाथी हमले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद पासवान सहित अन्य लोग थे।