झारखंड बोर्ड मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा आज से , तैयारी पूरी

Feb 03, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 24 हजार 528 परीक्षार्थी होंगे शामिलझारखंड बोर्ड मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा आज से , तैयारी पूरीझारखंड बोर्ड मैट्रिक व इं

झारखंड बोर्ड मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा आज से , तैयारी पूरी

झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से मैट्रिक व इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से झारखंड अधिविद्य परिषद मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार 2025 की झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में जिले भर के 24 हजार 528 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिले भर में कुल 62 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया शिक्षा विभाग की ओर से इस बार छात्र व छात्राओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

जिसको लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रखण्ड स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिससे परीक्षार्थियों को मैट्रिक की परीक्षा देने जाने में उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे छात्र व छात्राओं को काफी सुविधा होगी। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 22 हजार 340 परीक्षार्थी जैक बोर्ड की ओर से वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षा में इस बार कुल 22 हजार 340 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि इंटरमीडिएट विज्ञान , कला व वाणिज्य संकाय की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर इस बार जिले भर में कुल 46 स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर इस बार प्रखण्ड स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों में लगाएं गए हैं सीसीटीवी कैमरा जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केन्द्रों में कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर इस बार एक डेस्क में मात्र दो परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए बैठ सकेंगे। इसके अतिरिक्त कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं। इस कारण सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में सभी परीक्षार्थी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र के बाहर 144 धारा लगाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Matric and Intermediate Exams to Start from February 3 2025 with 24 528 and 22 340 Candidates
;;;