कॉमर्स: वीकेएम इंटर कॉलेज चास की श्रुति पांडे ने सर्वाधिक 442 अंक लाकर बनी जिला टॉपर

May 07, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

कॉमर्स:भीकेएम इंटर कॉलेज चास की श्रुति पांडे ने सर्वाधिक 442 अंक लाकर बनी जिला टॉपर कॉमर्स:भीकेएम इंटर कॉलेज चास की श्रुति पांडे ने सर्वाधिक 442 अंक ल

कॉमर्स: वीकेएम इंटर कॉलेज चास की श्रुति पांडे ने सर्वाधिक 442 अंक लाकर बनी जिला टॉपर

झारखंड अधिविद्य परिषद जैक बोर्ड की वर्ष 2026 का इंटरमीडिएट कामर्स परीक्षा का रिजल्ट निकलते ही छात्र अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए मोबाईल पर परेशान रहे। भीकेएम इंटर कॉलेज चास की श्रुति पांडे ने सर्वाधिक 442 अंक लाकर जिला टॉपर बन कॉलेज का नाम रौशन किया। जबकि इस इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में बोकारो जिला से कुल 1 हजार 422 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से इस सत्र में 850 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीण होकर जिले का नाम रोशन किया। इस बार के इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में लड़को ने लड़कियों से बाजी मारते हुए जिला का परचम लहराया। जिसमें से छात्रों ने इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर लड़कियों से आगे बने रहे। जबकि इस परीक्षा में कुल 1 हजार 360 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घेाषित किए गए। इसमें से कुल 508 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

बोकारो में छात्राओं का पास प्रतिशत

बोकारो जिले के विभिन्न स्कूलों से कामर्स की परीक्षा में इस वर्ष कुल 1 हजार 422 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिसमें से कुल 1 हजार 360 परीक्षार्थी इस इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए। जबकि बोकारो से कामर्स परीक्षा में कुल 639 छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें से 440 छात्राएं प्रथम श्रेणी में,182 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 639 छात्राओं में से कुल 622 छात्राएं उत्तीर्ण होकर 97.33 प्रतिशत सफल रही। बोकारो से 783 छात्रों में से कामर्स की परीक्षा में 410 छात्र प्रथम श्रेणी में, 326 छात्र द्वितीय श्रेणी में व 2 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिस कारण बोकारो में छात्रों का पास प्रतिशत 94.25 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट कामर्स में टॉप टेन स्कूलों में चास प्रखंड रहा आगे

इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में चास प्रखंड का प्रदर्शन

इंटरमीडिएट कामर्स की परीक्षा में इस बार जिले के चास प्रखंड स्थित विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर परचम लहराते हुए सबसे आगे बने रहे। भीकेएम इंटर कॉलेज चास की श्रुति कुमारी ने सर्वाधिक 442 अंक लाकर जिला टॉपर बनी। वहीं भीकेएम इंटर कॉलेज चास के ही छात्र शुभम कुमार गोप ने 424 अंक हासिल कर जिला में आठवां स्थान व किरण कुमारी ने 422 अंक हासिल कर जिला में नौंवा स्थान हासिल किया।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का मुकाबला

इंटरमीडिएट कामर्स परीक्षा के इस रिजल्ट के अनुसार इस बार शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए बाजी मारी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा का रिजल्ट आते ही काफी उत्साह देखा गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर भी अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर परचम लहराते हुए शहरी क्षेत्र से आगे रहकर बाजी मारी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस बार इंटरमीडिएट कामर्स परीक्षा में कुल कितने छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे?
इस वर्ष कुल 1 हजार 422 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।