इंटरमीडिएट आर्टस परीक्षा में जिले के 4732 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में रहे उत्तीर्ण
इंटरमीडिएट आर्टस परीक्षा में जिले के 4732 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में रहे उत्तीर्णइंटरमीडिएट आर्टस परीक्षा में जिले के 4732 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी

झारखंड अधिविद्य परिषद जैक बोर्ड की वर्ष 2026 का इंटरमीडिएट आर्टस परीक्षा का रिजल्ट निकलते ही छात्र अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए मोबाईल व कैफे में जाकर रिजल्ट देख पाए। केएन प्लस टू हाई स्कूल हरनाद कसमार की छोटी कुमारी ने सर्वाधिक 442 अंक लाकर जिला टॉपर के साथ राज्य टॉपर बनी। जबकि इस इंटरमीडिएट आर्टस की परीक्षा में बोकारो जिला से कुल 14 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से इस सत्र में 4732 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीण होकर जिले का नाम रोशन किया। इस बार के इंटरमीडिएट आर्टस की परीक्षा में लड़कियों ने लड़को से बाजी मारते हुए जिला का परचम लहराया। जिसमें से छात्राओं ने इंटरमीडिएट आर्टस की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर लड़कों से आगे बने रहे। जबकि इस परीक्षा में कुल 13 हजार 38 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घेाषित किए गए। इसमें से कुल 7 हजार 836 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। साथ ही कुल 470 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए。
बोकारो में छात्राओं का पास प्रतिशत
बोकारो जिले के विभिन्न स्कूलों से आर्टस की परीक्षा में इस वर्ष कुल 14 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिसमें से कुल 13 हजार 38 परीक्षार्थी इस इंटरमीडिएट आर्टस की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए। जबकि बोकारो से आर्टस परीक्षा में कुल 7961 छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें से 3046 छात्राएं प्रथम श्रेणी में,4211 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 221 छात्राएं तृतीय श्रेणी में सफल रही। जबकि 7961 छात्राओं में से कुल 7478 छात्राएं उत्तीर्ण होकर 93.93 प्रतिशत सफल रही। बोकारो से 6093 छात्रों में से आर्टस की परीक्षा में 1686 छात्र प्रथम श्रेणी में, 3625 छात्र द्वितीय श्रेणी में व 249 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिस कारण बोकारो में छात्रों का पास प्रतिशत 92.06 प्रतिशत रहा।
इंटरमीडिएट आर्टस में टॉप टेन स्कूलों में कसमार प्रखंड रहा आगे
इंटरमीडिएट आर्टस की परीक्षा में इस बार जिले के कसमार प्रखंड स्थित विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर परचम लहराते हुए सबसे आगे बने रहे। केएन प्लस टू हाई स्कूल हरनाद कसमार की छोटी कुमारी ने सर्वाधिक 442 अंक लाकर जिला टॉपर बनने के साथ ही राज्य टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं केएन प्लस टू हाई स्कूल हरनाद के ही छात्र ने जिला में तीसरा व पांचवा स्थान बनाने में सफल रहा।
शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने मारी बाजी
इंटरमीडिएट आर्टस परीक्षा के इस रिजल्ट के अनुसार इस बार शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए बाजी मारी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा का रिजल्ट आते ही काफी उत्साह देखा गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर भी अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र व छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर परचम लहराते हुए शहरी क्षेत्र से आगे रहकर बाजी मारी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


