झारखंड में फिर बनेगी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार: कल्पना

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गाण्डेय की विधायिका कल्पना मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने आगामी चुनावों में जनता से आशीर्वाद लेने की बात की। डुमरी में सभा के दौरान उन्होंने मंईयां सम्मान...

झारखंड में फिर बनेगी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार: कल्पना

फुसरो/नावाडीह, प्रतिनिधि। गाण्डेय की विधायिका सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता के लिए बहुत काम किया, आगे और बहुत काम करना है। चुनावी दौरान में इन कामों को लेकर ही जनता के बीच प्यार व आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। निश्चित तौर पर झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के डुमरी में सभा व रोड शो से पहले सीसीएल ढोरी के चपरी रेस्ट हाउस में स्वागत व नावाडीह के बिनोद बिहारी महतो चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बोल रही थीं। झामुमो फुसरो व नावाडीह प्रखंड समिति ने स्वागत किया। कल्पना मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार जनता के लिए तरह-तरह की योजना लेकर आई। जनता को राहत पहुंचाई गई। वहीं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ने हमारी राज्य की बहू-बेटियों को आर्थिक सबलता प्रदान की। स्व जगरनाथ दा का आशीर्वाद लेकर एवं महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी के साथ मंईयां सम्मान यात्रा निकली। कहा कि चुनाव हर पांच साल में आता है। आज हम अपने वादे, काम व निष्ठा के साथ समाज को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू महतो ने कहा कि मेरे पिता दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते थे। अब मेरी मां मंत्री बेबी देवी व मैं इस परिवार की सेवा करने में सदैव तत्पर हैं। चपरी में झामुमो के वरीय नेता मदन मोहन अग्रवाल, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, भोलू खान, मदन महतो, अनिल रजवार, मेहताब खान, अजय साव आदि तथा नावाडीह में जिला सचिव जय नारायण महतो, प्रमुख पुनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, जयलाल महतो, लोकेश्वर प्रसाद महतो, प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, उपाध्यक्ष भेखलाल महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सचिव नरेश विश्वकर्मा, मुखिया देवेंद्र महतो, उमेश महतो, मनोज मुर्मू, सुभाष महतो आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।