Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Construction Workers Union Meeting Discusses Worker Rights and Organization Expansion
झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन ने चर्चा की

झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन ने चर्चा की

संक्षेप: गोमिया में सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन की बैठक हुई। बैठक में निर्माण मजदूरों की स्थिति, संगठन विस्तार और कार्य योजना पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया। यूनियन ने दिसंबर तक एक हजार नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

Sun, 16 Nov 2025 05:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया, प्रतिनिधि। सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन बोकारो जिला कमेटी की बैठक गोमिया स्थित सीटू कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। निर्माण मजदूरों की वर्तमान स्थिति, संगठन विस्तार और आने वाले दिनों की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण मजदूर समाज का सबसे अधिक शोषित और पीड़ित तबका है। उन्हें न तो काम की गारंटी मिलती है, न मजदूरी की और न ही सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ। यूनियन का उद्देश्य जिले के सभी प्रखंडों में ऐसे मजदूरों तक पहुंचकर उन्हें संगठित करना और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा कि यूनियन ने दिसंबर तक एक हजार नए निर्माण मजदूरों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में लगातार बैठक और जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। बताया कि निर्माण मजदूरों के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों तक भी यूनियन अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रही है। जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला कमेटी सदस्य सुनील चौड़े, टीमल गंझू, चमन प्रजापति, मनोज कुमार महतो, लोकनाथ ठाकुर व केशु कुमार उपस्थित थे।