Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Board 2026 46 868 Students to Appear for Matric and Intermediate Exams with CCTV Surveillance
झारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 24 हजार 528 परीक्षार्थी होंगे शामिल

झारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 24 हजार 528 परीक्षार्थी होंगे शामिल

संक्षेप:

इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 22 हजार 736 परीक्षार्थी होंगे शामिलझारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 24 हजार 528 परीक्षार्थी होंगे शामिलझारखंड बोर्ड

Sat, 29 Nov 2025 12:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से मैट्रिक व इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षा जिले में 3 फरवरी से ली जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से झारखंड अधिविद्य परिषद के मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस बार 2026 की झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में जिले भर के 24 हजार 528 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिले भर में परीक्षा केन्द्र का निर्धारण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया शिक्षा विभाग की ओर से इस बार छात्र व छात्राओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसको लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रखण्ड स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। जिससे परीक्षार्थियों को मैट्रिक की परीक्षा देने जाने में उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे छात्र व छात्राओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया इस बार मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में गत वर्ष की तुलना में 1 हजार कम परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 22 हजार 340 परीक्षार्थी जैक बोर्ड की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षा में इस बार कुल 22 हजार 340 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि इंटरमीडिएट विज्ञान , कला व वाणिज्य संकाय की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर इस बार जिले भर में परीक्षा केन्द्र बनाए जा रहे हैं। इस इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर इस बार प्रखण्ड स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें इंटरमीडिएट आर्टस में सबसे अधिक 15 हजार 809 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट साइंस में 4 हजार 980 परीद्वक्षार्थी व इंटरमीडिएट कामर्स में सबसे कम 1 हजार 551 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि इस बार की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 46 हजार 868 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों में लगाएं जाएंगे सीसीटीवी कैमरा जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केन्द्रों में कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर इस बार एक डेस्क में मात्र दो परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए बैठ सकेंगे। इसके अतिरिक्त कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इस कारण सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में सभी परीक्षार्थी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र के बाहर 144 धारा भी लगाया जाएगा।