Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Athletes Shine at 69th National School Athletics Competition in Indore
आवासीय एथलेटिक्स केंद्र चंदनकियारी के खिलाड़ी ने जीता कांस्य पदक

आवासीय एथलेटिक्स केंद्र चंदनकियारी के खिलाड़ी ने जीता कांस्य पदक

संक्षेप:

चित्र परिचय:16: पदक विजेता खिलाड़ी के साथ टीम कोच।आवासीय एथलेटिक्स केंद्र चंदनकियारी के खिलाड़ी ने जीता कांस्य पदकआवासीय एथलेटिक्स केंद्र चंदनकियारी क

Dec 12, 2025 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आवासीय एथलेटिक्स केंद्र चंदनकियारी के खिलाड़ी रिस कुमार व आसिफ शेख कास्यं पदक जीतने में सफल रहे। अंडर-14 बालक रिले टीम में रिस कुमार व आसिफ शेख शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×100 मीटर रिले दौड़ के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। साथ ही लातेहार में आयोजित 17वां झारखण्ड स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में आवासीय एथलेटिक्स केंद्र, चंदनकियारी बोकारो के खिलाड़ी उत्तम कुमार ने 2कि.मी. स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त कर राज्य व जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षको को सम्मानित किया व बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर जिला खेल समन्वयक, प्रशिक्षक चौहान महतो, मोहन कुमार सहित अन्य शामिल रहे।