Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJewelry Heist 11 Lakh Rupees Worth Stolen from Home in Chikisiya
चंदनकियारी में बरदखुंटा व सोहराय संपन्न

चंदनकियारी में बरदखुंटा व सोहराय संपन्न

संक्षेप:

चंदनकियारी में बरदखुंटा व सोहराय संपन्नचंदनकियारी में बरदखुंटा व सोहराय संपन्नचंदनकियारी में बरदखुंटा व सोहराय संपन्नचंदनकियारी में बरदखुंटा व सोहराय

Oct 24, 2025 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिकिसिया में घर के अंदर अलमारी का लॉक खोलकर 11 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के गहनों की चोरी कर ली गई। इस संबंध में गृहस्वामी नितेश कुमार शर्मा के लिखित शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को गृहभेदन का प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, घर के पास केनरा बैंक में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है, जिसे खंगाला गया। परंतु घर कैमरे के रेंज से बाहर है। सूचक बीएसएल संयंत्र में ठेका कंपनी में काम कर पूरे परिवार का भरण पोषण करते है, चोरी की घटना में उनके जीवन भर की जमा पूंजी चली गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चोरी की घटना कुछ मायनों में रहस्यमई भी है। परिवार के सदस्यों ने घटना की रात गलती से मेन गेट खुला छोड़ दिया। जब अगली सुबह सूचक को अलमारी से कुछ निकालना था, तो उन्होंने अलमारी के ऊपर रखे चाभी को लेकर लॉक खोला। फिर पता चला जेवरात चोरी हो चुके है। सारे जेवर के काले रंग के थैले में अलमारी के अंदर रखे हुए थे। घटनाक्रम से स्पष्ट है कि चोर को अलमारी में रखे जेवर व चाभी की जानकारी थी। उसमें बड़े चालाकी से चाभी लेकर लॉक खोला, जेवर समेटने के बाद अलमारी लॉक कर चाभी रखकर आसानी से निकल गया। पुलिस इन तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि बहुत जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।