Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJEE Main Exam Concludes Successfully in Bokaro Amidst Peaceful Atmosphere
जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

संक्षेप:

जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षाजेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षाजेईई मेन क

Jan 29, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) गुरुवार को बोकारो में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। 21 से 29 जनवरी की अवधि में यहां 6 दिनों की परीक्षा में कुल आवंटित 3617 अभ्यर्थियों में 3479 ने परीक्षा दी। जबकि 138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए यहां दो केंद्र बनाए गए थे। पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ. एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था।

अंतिम दिन केवल एक केन्द्र अल्फा आईसीटी सेंटर पर सिर्फ पहली पाली में पेपर 2ए (बी. आर्क), पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) तथा पेपर-2ए और 2बी, दोनों की परीक्षाएं ली गईं। इसमें कुल आवंटित 49 परीक्षार्थियों में से 38 उपस्थित तथा 11 अनुपस्थित रहे। इसके पूर्व, परीक्षा के पहले दिन 21 जनवरी को कुल 676, दूसरे दिन 22 जनवरी को 695, 23 जनवरी को 692, 24 जनवरी को 694 तथा 28 जनवरी को कुल 644 अभ्यर्थी पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा में शामिल हुए। एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने परीक्षा के सफल, सुचारू व कदाचारमुक्त आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं पूर्णयता शांतिपूर्ण माहौल में हुईं। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। दोनों सेशन की परीक्षाएं देना विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. गंगवार ने बताया कि अब आगामी 02 से 08 अप्रैल की अवधि में जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर संवारने को इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जेईई मेन मुख्य आधार है। जेईई मेन का एग्जाम दो सत्रों में इसलिए करवाया जाता है, ताकि स्टूडेंट्स अगर एक सेशन में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएं तो दूसरे सत्र में वे फिर से अच्छा परसेंटाइल पाने की कोशिश कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;