
जेपी जयंती पर सेक्टर 3 में विचार गोष्ठी आयोजित
चित्र परिचय:24: विचार गोष्ठी में शामिल समिति के सदस्य।जेपी जयंती पर सेक्टर 3 में विचार गोष्ठी आयोजितजेपी जयंती पर सेक्टर 3 में विचार गोष्ठी आयोजितजेपी
सर्वोदय मंडल सह जयप्रकाश स्मारक समिति की ओर से सेक्टर 3 डी बोकारो कर्मचारी पंचायत कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश जयंती सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जेपी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया व उनके मार्गदर्शन पर चलने व उनके सम्पूर्ण क्रान्ति के विचार को जन जन तक ले जाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा आज लोकतंत्र खतरे में है, सरकार निरंकुश हो गई है। जनता के आवाजों को कुचला जा रहा है। सरकार पूरी तरह बहरी व गूंगी हो चुकी है। देश को सांप्रदायिकता के जहर में झोक दिया गया है।
न्यायपालिका भी खतरे में है। सत्ता की लालच में व सांप्रदायिकता से कभी समाज में परिवर्तन नहीं हो सकता है। इसलिए इससे खास कर युवाओं को बचना होगा। कार्यक्रम को आर के वर्मा, डॉ विनय योग, सुरेन्द्र मिश्रा,महावीर कुमार, कैलाश चंद्र महतो, महावीर महतो, जीवन जगन्नाथ, अमृत बाउरी, शंकर महतो, सुदामा यादव, रविन्द्र प्रसाद सिंह, उपेन्द्र सिंह,अरविंद कुमार आदि ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




