Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJanmashtami Celebration at Reyansh School of Excellence in Chas
राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा

राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा

संक्षेप:

चास प्रखंड के कुरा मोड़ स्थित रेयांश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बासूदेव और बलराम के रूप में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने...

Aug 18, 2025 05:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के कुरा मोड़ स्थित रेयांश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बासूदेव, बलराम की रूप में प्रस्तुति दिया। इस दौरान भगवान कृष्ण के जन्म सहित कंश वध पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। अवसर पर मुख्य रूप से पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन शामिल रहे। मौके पर थाना प्रभारी ने कार्यक्रम की सराहना किया। कहा कि किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को सांस्कृति, धार्मिक ज्ञान देना भी बहुत आवश्यक है। इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति रही। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण पर प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अवसर पर स्कूल के निदेशक समरेश झा, कल्पना गुप्ता, राजेश राजवार, पूजा मिश्रा, पूनम कुमारी, ऋतु कुमारी, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, भानु प्रिया,कंचन कुमारी , खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, राधा कुमारी सहित अन्य शामिल रहे।