Bokaro News: भगवान जगन्नाथ की हर दिन उतारी जा रही आरती
Bokaro News: चंद्रपुरा थाना मैदान स्थित मौसीबाड़ी/गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ की आरती रोजाना उतारी जा रही है। सैकड़ों श्रद्धालु संध्या आरती में शामिल होते हैं। रथयात्रा के बाद भगवान मौसी में आठ दिन रहेंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। 24 जुलाई को लौटती रथयात्रा के साथ भगवान अपने मंदिर वापस आएंगे।

Bokaro News: चंद्रपुरा थाना मैदान स्थित मौसीबाड़ी/गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की हर दिन आरती उतारी जा रही है तथा उनको तरह-तरह के भोग लगाए जा रहे हैं। संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शनिवार की शाम भी आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा जय जगन्नाथ के नारे लगे। मौसीबाड़ी में सारे अनुष्ठान पुजारी संतोष पंडा व कैलाश पंडा संपन्न करा रहे हैं। रथयात्रा के दिन से भगवान अपने भाई व बहन संग मौसी के घर विश्राम कर रहे हैं। वे यहां पर आठ दिनों तक रहेंगे तथा स्वास्थ्य लाभ उठाएंगे। 9वें दिन 24 जुलाई को बाहुड़ा/लौटती रथयात्रा के साथ अपने घर स्टेशन रोड स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर वापस आएंगे।
रथयात्रा महोत्सव को लेकर चंद्रपुरा के मौसीबाड़ी व आसपास इलाके को विशेष रूप से सजाया गया है। विद्युत सज्जा भी आकर्षक है। हर दिन संध्या समय भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक आयोजन भी किया जा रहा है।


