बच्चों को ड्रेस वितरण में गड़बड़ी का आरोप
गोमिया के प्राथमिक विद्यालय चिपरी में कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए ड्रेस वितरण में अनियमितता सामने आई है। मुखिया महादेव महतो ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाया कि 27 नामांकित बच्चों में से केवल 16 को ही ड्रेस दी गई। अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने सभी बच्चों को ड्रेस देने की मांग की।

गोमिया। गोमिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिपरी में सत्र 2025-26 के तहत वर्ग 1 एवं 2 के बच्चों के लिए ड्रेस वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में मुखिया महादेव महतो मौजूद रहे, जहां उन्होंने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि कक्षा 1 और 2 में कुल 27 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन ड्रेस मात्र 16 बच्चों को ही वितरित किया गया। इसको लेकर अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। विप्रस अध्यक्ष पिंकी देवी, संयोजिका काजल कुमारी, वार्ड सदस्य हेमंती देवी, करीम बक्स अली और भुनेश्वरी देवी भी उपस्थित थीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि सभी बच्चों को ड्रेस मिलना मिलना चाहिए।
मुखिया ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण बच्चों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


