बुंडू पंचायत सचिवालय में विचार गोष्ठी का आयोजन
पेटरवार फोटो 02 रैली निकालते महिलाएंबुंडू पंचायत सचिवालय में विचार गोष्ठी का आयोजनबुंडू पंचायत सचिवालय में विचार गोष्ठी का आयोजनबुंडू पंचायत सचिवालय म

पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन के सभागार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने की। गोष्ठी का विषय था ,महिलाओं के अधिकार और उनका कर्तव्य। विषय वस्तु पर कई महिलाओं ने अपने-अपने विचार साझा की। बाद में मुखिया निहारिका सुकृति के नेतृत्व में एक रैली पंचायत सचिवालय से निकाली गई, जो बुंडू पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस पंचायत भवन लौटी। इस मौके पर पंचायत सचिव जमाल वारसी, पंचायत सहायक ममता देवी, देवन्ती कुमारी, स्वच्छता सखी बैजंती देवी, फूलन देवी, गुड़िया देवी,बबीता देवी,पार्वती देवी,मीना देवी, जुली देवी, सेविका विभावरी देवी,प्रितिबाला देवी, मंजू देवी, सुमन देवी, समरी देवी, सैफुन निशा सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


