बुंडू मुखिया नई दिल्ली में करेगी बोकारो का प्रतिनिधित्व

Mar 09, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार फोटो 01 निहारिका सुकृतिबुंडू मुखिया नई दिल्ली में करेगी बोकारो का प्रतिनिधित्वबुंडू मुखिया नई दिल्ली में करेगी बोकारो का प्रतिनिधित्वबुंडू मुख

बुंडू मुखिया नई दिल्ली में करेगी बोकारो का प्रतिनिधित्व

पेटरवार, प्रतिनिधि। नई दिल्ली में आगामी 11 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुंडू मुखिया दिल्ली जाएगी। बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति इस सम्मेलन में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस संबंध में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक विपुल उज्ज्वल और पंचायती राज निदेशालय रांची के सचिव फुलेंद्र प्रसाद शर्मा ने अलग-अलग पत्र जारी कर बुंडू मुखिया को अवगत कराया है। नई दिल्ली में 11 मार्च को आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में पूरे राज्य से 6 मुखिया भाग लेंगी। जिनमे धनबाद से काकोली मुखर्जी, नामकुम से नूतन पाहन, रामगढ़ के केदला मांडू से पूजा कुमारी, चतरा के कान्हाचट्टी से सुप्रिया कुमारी, बोकारो के पेटरवार से निहारिका सुकृति और देवघर के पालाजोरी से नीतू कुमारी के नाम शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।