ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Mar 10, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय:18: महिला दिवस पर शामिल महिला सदस्य।ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड ने मनाया अंतर्र

ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष वैश्विक थीम गिव टू गेन के अनुरूप कार्यक्रम का फोकस महिला सशक्तिकरण, समानता और समाज में महिलाओं के नेतृत्व पर रहा l कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे ने की। उन्होंने गर्व से बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन और ट्रु गांधीयन दोनों ही संगठनों की महिलायें संगठन में बड़ी जवाबदेही सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। कहा कि नारी सम्मान और उनकी भागीदारी समाज के उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन स्निग्धा बोस ने किया। उपाध्यक्ष संध्या मिश्रा व कोषाध्यक्ष अनिता ने महिला उत्थान पर चर्चा करते हुए महिलाओं से संबंधित झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

सलाहकार शैलेश कुमार दुबे, अध्यक्ष तारा बाबू, महामंत्री रितेश कुमार चौबे ने महिलाओं के प्रति गांधी के विचारों की चर्चा करते हुए कहा सच्चा गांधीवाद आज भी प्रासंगिक है जहां अहिंसा सत्य और समानता के राह पर ही सशक्तिकरण संभव है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि समाज में नारी सम्मान, समान अवसर उनके अधिकारों व महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में रूबी चौबे, कंचन कुमारी, रीना झा, मालती कुमारी, निर्मला पांडे वंदना,अवंतिका चौबे, त्रिप्ता चौबे अनीता सिंह,आशा देवी, नेहा कुमारी, पल्लवी कुमारी,आरती देवी,सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, पम्मी कुमारी, सुबोध झा, दिलीप कुमार, विनोद पांडेय, विकास कुमार, आतिश मिश्रा, कृष्ण कुमार समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।