सरदार पटेल स्कूल में इंटर हाउस कबबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता
बोकारो के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर हाउस कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीनियर और जूनियर ग्रुप के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी में जैस्मिन हाउस और खो-खो में लोटस हाउस ने जीत हासिल की। इस अवसर पर प्राचार्य और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

बोकारो, प्रतिनिधि। सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर हाउस कबबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से बालक बालिका खिलाड़ी व जूनियर ग्रुप से बालक व बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें कबबड्डी फाइनल मैच में सीनियर लड़को व लड़कियों के ग्रुप से जैस्मिन हाउस व जूनियर लड़के के ग्रुप से डैफोडिल हाउस व जूनियर लड़कियों के ग्रुप से जैस्मिन हाउस ने जीत हासिल किया। जबकि खो-खो प्रतियोगिता में लोटस हाउस ने मैच जीता। इस मौके पर प्राचार्य सुमित कुमार , उपप्राचार्या पूनम सिंह व शैक्षणिक प्रभारी श्रीकान्त सिंह कौशल , प्रभारी विधान चन्द्र महतो, सुमन कुमार ठाकुर समेत अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




