दी पेंटिकास्टल स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

Oct 18, 2025 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो के दी पेंटिकास्टल असेंबली स्कूल में इंटर-हाउस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने भूगोल, इतिहास, गणित और मनोरंजन...

दी पेंटिकास्टल स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

बोकारो ,प्रतिनिधि। दी पेंटिकास्टल असेंबली स्कूल में शनिवार को इंटर-हाउस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया । इस वर्ष का विषय था खोजो, जानो और आगे बढ़ो पर अधारित था। 12 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्य प्रश्नोत्तरी दौर के लिए चुना गया। इन विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया। प्रत्येक टीम में कक्षा 3, 4 और 5 से एक-एक विद्यार्थी शामिल थे। जिससे प्रतियोगिता में टीम भावना, बुद्धिमत्ता और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। भूगोल , इतिहास , गणित, मनोरंजन पर आधारित प्रत्येक राउंड राज्यों, राजधानियों, देशों, व्यंजनों, प्रसिद्ध स्थलों आदि से जुड़े प्रश्नों पर केंद्रित था।

प्रतिभागियों ने पूरे क्विज़ के दौरान उल्लेखनीय आत्मविश्वास, टीम भावना और तीव्र बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी को बधाई देते हुए कहा सामान्य ज्ञान हमें विश्व से जोड़ता है। आज सीखा गया हर तथ्य कल के नेताओं और विचारकों की नींव बनाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;