
जीजीपीएस चास की प्राचार्य सम्मानित
चित्र परिचय:03: चास प्राचार्य को सम्मानित करते अध्यक्ष।जीजीपीएस चास की प्राचार्य सम्मानितजीजीपीएस चास की प्राचार्य सम्मानितजीजीपीएस चास की प्राचार्य स
जीजीपीएस चास में आज का दिन बेहद हर्षपूर्ण रहा। रांची के होटल रेडिसन ब्लू में इजीएम इंडिया के तत्वाधान में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवाले शिक्षाविदों को इंस्पायरिंग एजुकेशन हीरो अवार्ड में झारखंड राज्य के लगभग 100 विद्यालयों के प्राचायों को सम्मानित किया गया। जिसमें जीजीपीएस चास की प्राचार्य सुमन नांगिया को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने प्राचार्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा प्राचार्य अथक परिश्रम, लगन व दृढ़ संकल्प से अपना कार्यभार निभाते हुए छात्रों में उत्साह व दृढ़ निश्चय भरकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए समय-समय पर इनका सम्मान बेहद जरूरी है, जिससे उनकी हौसला अफ़जाई के साथ-साथ खुद पर विश्वास बना रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


