इनमोसा प्रतिनिधिमंडल मिला सीसीएल सीएमडी से

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बेरमो में इनमोसा का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल मुख्यालय रांची में सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह से मिला। उन्होंने रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डर के लिए नई पॉलिसी बनाने और माइनिंग स्टाफ के लिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की मांग की। मीटिंग जून में निर्धारित की गई। प्रमोशन पर भी चर्चा हुई।

इनमोसा प्रतिनिधिमंडल मिला सीसीएल सीएमडी से

बेरमो, प्रतिनिधि। इनमोसा का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल मुख्यालय रांची में सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मिला। आगामी महीने होने वाली सीएमडी मीट में रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डर के लिए पॉलिसी बनाने की मांग की गई। माइनिंग स्टाफ की उच्च स्तरीय स्किल डेवलपमेंट के लिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की भी मांग की गई। वहीं इनमोसा एवं प्रबंधन के साथ मीटिंग रखने की मांग की गई जिसपर जून महीने का समय निर्धारित किया गया। माइनिंग स्टाफ के प्रमोशन की भी चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल में इनमोसा सीसीएल के अध्यक्ष रामराज सिंह, सीसीएल के संयुक्त सचिव हेमंत कुमार, बरका सियाल एरिया के अध्यक्ष विकास कांत सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव हरेंद्र कुमार सिंह एवं ढोरी एरिया के क्षेत्रीय सचिव पवन कुमार सिंह थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।