भारतीय मजदूर संघ का मना 70 वां स्थापना दिवस
चित्र परिचय:04: स्थापना दिवस समारोह में शामिल संघ के सदस्य।भारतीय मजदूर संघ का मना 70 वां स्थापना दिवसभारतीय मजदूर संघ का मना 70 वां स्थापना दिवसभारती

बोकारो। भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस बुधवार को सेक्टर 6 स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी व कोषाध्यक्ष महेश राय के संचालन में मनाया गया। प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भारत माता, बाबा विश्वकर्मा व संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण किया। स्थापना दिवस समारोह में झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी मजदूर संगठन है। 70 वर्ष पहले महान राष्ट्रवादी चिंतक दंतोपंत ठेंगड़ी ने बाबा विश्वकर्मा को साक्षी मानकर इसकी स्थापना की और तब से यह संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। मजदूरों के हो रहे शोषण के खिलाफ व मजदूरों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भारतीय संस्कृति के आधार पर यह लगातार आंदोलनरत है।
कार्यक्रम में बियाड़ा औद्योगिक मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश राय ,लोडिंग अनलोडिंग के महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा, संघ के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश चंद्र दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश राय ,राजेश बिहारी चौबे, परशुराम शर्मा, विजय कुमार महतो, उदय कर्मकार व राजू कर्मकार शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




