Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsIndian Public School Science Exhibition Showcases Student Creativity
इंडियन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

इंडियन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

संक्षेप:

इंडियन पब्लिक स्कूल जुनौरी परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने 92 स्टॉल पर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। चंद्रपुरा के पूर्व प्रमुखों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कक्षा दो से नौंवी तक के छात्रों ने अपने स्व निर्मित मॉडल प्रस्तुत कर प्रशंसा प्राप्त की।

Feb 10, 2026 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

दामोदा, प्रतिनिधि। इंडियन पब्लिक स्कूल जुनौरी परिसर में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। चंद्रपुरा के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, मुंशी महतो, बिनोद कुमार सिन्हा, घनश्याम महतो, भगीरथ प्रसाद महतो, राजदेव प्रसाद व लीलावती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों द्वारा 92 स्टॉल लगाकर अपना अपना मॉडल का प्रदर्शन किया। कक्षा दो से नौंवी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने स्व निर्मित प्रदर्शनी को प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। प्रदर्शित किए गए मॉडलों का जेपीएसडब्लूए के अध्यक्ष रूपलाल महतो व सचिव सर्वेश्वर दुबे के द्वारा अवलोकन कर मॉडल के अनुसार मार्किंग किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सचिव भगीरथ प्रसाद महतो एवं प्राचार्य सह निदेशक राजदेव प्रसाद ने उत्साहवर्धन किया। उप प्रमुख रिंकी कुमारी, सन्नू प्रसाद महतो, प्रदीप रजक व दिलीप महतो के अलावा सफल बनाने में सहायक शिक्षक संतोष महतो, धनश्याम महतो, भोला महतो, बालिका देवी, प्रेमचन्द महतो, मंजु देवी, बाबुलाल कुमार, अजय कुमार, नामित कुमारी, ब्रिज मोहन प्रसाद, नितु कुमारी, मनीष कुमार, राजू कुमार, जितु महतो, राजेश कुमार, सरिता कुमारी, सूरज वर्णवाल, अजय हरी आदि थे।