
भारत को जानो क्विज में चिन्मया विद्यालय ओवरऑल चैम्पियन
चिन्मया विद्यालय दोनों ग्रुप में बना ओवरऑल चैम्पियनचिन्मया विद्यालय दोनों ग्रुप में बना ओवरऑल चैम्पियनचिन्मया विद्यालय दोनों ग्रुप में बना ओवरऑल चैम्प
बोकारो, प्रतिनिधि l भारत विकास परिषद उत्तर शाखा की ओर से रविवार को सेक्टर 4 स्थित बुद्ध विहार में भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l समारोह के मुख्य अतिथि बीजीएच के प्रभारी डॉ बीबी करुणामय ने इसका उद्घाटन किया l डॉ करूणामय ने कहा कि इस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से छात्रों को देश के बारे में जानकारी मिलती है। प्रतियोगिता में जिले के 16 स्कूल की टीमों ने जूनियर व सीनियर ग्रुप में हिस्सा लिया। परिषद के अध्यक्ष लंबोदर उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत करने को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता दो आयु वर्ग जूनियर में विभिन्न स्कूलों के छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक व सीनियर वर्ग में नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने हिस्सा लिया l क्विज मास्टर लंबोदर उपाध्याय ने देश से संबंधित विभिन्न प्रकार का प्रश्न पूछे व कई स्कूल के छात्रों ने सटीक जवाब भी दिया। क्विज प्रतियोगिता के दोनों ग्रुप में सर्वाधिक अंक लाकर चिन्मया विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l क्विज प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में चिन्मया विद्यालय प्रथम स्थान, डीपीएस बोकारो द्वितीय स्थान व मिथिला अकादमी की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रुप में चिन्मया विद्यालय प्रथम स्थान, एमजीएम स्कूल द्वितीय व डीपीएस बोकारो ने तृतीय स्थान हासिल किया। संचालन संजय सिन्हा ने किया। मौके पर कीर्ति सिन्हा, एस एस सिन्हा, आर पी सिन्हा, यशपाल, अर्चना, अनंत, रतन लाल व सुदामा प्रसाद शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




