
किसान औने-पौने दर पर धान बिचौलियों को न बेचें : बबीता
कसमार में पूर्व विधायक बबीता देवी ने धान अधिप्राप्ति केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को बिचौलियों को न बेचें। सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें उचित मूल्य पर धान खरीदने का आश्वासन दिया। प्रत्येक क्विंटल पर 2,450 रुपए का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
कसमार, प्रतिनिधि । पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी सह पूर्व विधायक बबीता देवी ने सोमवार को कसमार प्रखंड के हिसीम पैक्स, सिंहपुर पैक्स, बगदा पैक्स एवं मधुकरपुर पैक्स धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी सह पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने किसानों से औने-पौने दर पर धान बिचौलियों को न बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलेगी तथा उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भुगतान प्राप्त होगा।
पैक्स के माध्यम से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 369 रूपया प्रति क्विंटल एवं राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त 81 रूपया प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। यानि कुल 2 हजार 450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदारी पैक्स के माध्यम से की जा रही है। जिससे किसानों को उचित दाम व सम्मान मिल रहा है। मौके पर जिप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, डीएसओ शालिनी खलको, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, मुखिया राजेंद्र महतो, गीता देवी, पंसस इंद्रजीत पांडेय, जगेश्वर मूर्मू, पूर्व जिप सदस्य विमल जायसवाल, आनंद महतो, भरत किशोर साव, छत्रधारी महतो, लालदेव महतो, गणेश नायक, देवेंद्र साव, बैजनाथ महतो, संजू देवी, गीता देवी, आशा देवी, राजेश टूडू, श्याम लाल मांझी, रणदेव मुर्मू, फनीद्र मुण्डा, आनंद महतो, संजय महतो, सुभाष चन्द्र ठाकुर समेत अन्य किसान मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




