ग्राम देवी की नवनिर्मित मंदिर में पूजा शुरू
Mar 09, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
अंगवाली के मैथानधाम में माता ग्राम देवी के जर्जर मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रविवार को विधिवत पूजा का आरंभ किया गया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक ने ग्रामीणों के सहयोग का आभार व्यक्त किया। पूजा में कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

अंगवाली। विगत वर्ष माह में शुरू किये गए अंगवाली के मैथानधाम स्थित माता ग्राम देवी की अति पौराणिक जर्जर मंदिर को नए सिरे से निर्माण कार्य पूर्ण करने के पश्चात रविवार को विधिवत पूजा प्रारंभ कर दी गई। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक भी उपस्थित थे। बताया कि निर्माण में ग्रामीणों का सहयोग मिला है, और शेष कार्यों को पूरा करने में भी सभी का सहयोग अपेक्षित है। पूजा की समस्त विधान नाया पुजारी मदन सिंह, पुजारन सुनीता देवी, गोडायत रामधन महली, श्यामलाल विश्वकर्मा, महानंद साव, गौरी देवी, शांति देवी, द्रोपदी देवी आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


