
बनासो मंदिर में महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण
बनासो मंदिर जारंगडीह में नए हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 26 से 28 फरवरी तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को ध्वजारोहण किया गया। मंदिर परिसर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और यह पूरे झारखंड के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।
जरीडीह बाजार। बनासो मंदिर जारंगडीह में सोमवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 26 से 28 फरवरी तक होने वाले महायज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोहण किया गया। पुजारी कपिल देव पांडे एवं विजय पांडे ने पूजा कराई। समिति के रामदयाल महतो एवं बासुदेव महतो ने बताया कि मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह मंदिर आसपास के क्षेत्र के अलावा पूरे झारखंड एवं अन्य के राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक वर्ष विवाह के लग्न के समय में शादियां भी होती है। रामवृक्ष प्रसाद, टेकलाल महतो, वीरेंद्र प्रजापति, बबलू रवानी, भरत पासवान, कौशल्या देवी, किशुन राम महतो, धनीराम महतो, सोनू, तुलाराम महतो, अनिल शर्मा, अमर सतनामी, अजय साहू आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




