Bokaro News: प्रगनैत टोला में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा, बिजली आपूर्ति बहाल
Bokaro News: प्रगनैत टोला में 63 केवीए क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। पूर्व विधायक लंबोदर महतो और मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने पूजा-अर्चना कर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले दिनों बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी।

Bokaro News: प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत प्रगनैत टोला में 63 केवीए क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो और पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही टोला में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था
बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। इस दौरान पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। बेहतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी इससे मदद मिलेगी।
ग्रामीणों के लिए राहत
गौरतलब है कि चरगी पंचायत के विभिन्न गांवों में आए दिन जंगली हाथियों का आगमन होता रहता है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है। बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को रात के समय भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौके पर श्रीधर महतो, धनुलाल महतो, संतोष महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


