जारा में किया गया विद्युत ट्रांस्फार्मर का उद्घाटन
पेटरवार के सदमा कला पंचायत के ग्राम जारा में बिनय कपूर ने 63 के वी ए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रांसफार्मर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करेगा और बिजली बाधित होने की समस्या से राहत दिलाएगा।

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र एवं झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष बिनय कपूर ने सोमवार को पेटरवार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के ग्राम जारा में 63 के वी ए विधुत क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह ट्रांसफार्मर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करेगा और लो वोल्टेज व बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से राहत दिलाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


