विधायक प्रतिनिधि ने लेपो में किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
पेटरवार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आदेश पर विधायक प्रतिनिधि राकेश सेठी और झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो ने लेपो गांव में 100 केवीए ट्रांस्फार्मर का उद्घाटन किया। इस ट्रांस्फार्मर से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्याओं में सुधार होगा।

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आदेश पर पेटरवार प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि राकेश सेठी व प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो ने प्रखंड के कोह पंचायत के लेपो गांव में 100 केवीए विधुत क्षमता का नए विद्युत ट्रांस्फार्मर का फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि यह ट्रांस्फार्मर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करेगा और लो वोल्टेज व बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से राहत दिलाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस मौके पर गगाधर महतो, मिथुन कुमार महतो, टुनटुन जायसवाल, मधु महतो, यदुनाथ महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


