आइइएल में संथाल समुदाय की बैठक

Feb 16, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया में आदिवासी छात्र संघ की बैठक हुई, जिसमें सिदो कान्हो स्थल पर स्वशासन, रूढ़ि प्रथा और जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासी जमीन पर कब्जा और फर्जी रजिस्ट्रेशन की समस्याओं पर विचार किया गया। रामचन्द्र टुडू ने गोमिया प्रखंड कार्यालय में संबंधित दस्तावेज जमा करने की जानकारी दी।

आइइएल में संथाल समुदाय की बैठक

गोमिया। प्रखंड अंतर्गत आइइएल ग्राउंड स्थित सिदो कान्हो स्थल में आदिवासी छात्र संघ बोकारो जिलाध्यक्ष रविशन टुडू की अध्यक्षता में स्वशासन, रूढ़ि प्रथा, मोडे होड सम्मान राशि (मानदेय) और जल, जंगल व जमीन को लेकर संथाल समुदाय की अहम बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी की जमीन पर गैर आदिवासी का कब्जा करना व फर्जी तरीके से रजिस्टर टू में नाम चढ़ा लेना सहित पर चर्चा की गई और इसमें सुधार करने की मांग की गई। रामचन्द्र टुडू ने कहा कि मांझी परगना की लिस्ट गोमिया प्रखंड कार्यालय में जमा किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;