अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ चला अभियान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बोकारोबेरमो में सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में बुधवार को अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सीताराम यूइके ने अवैध कनेक्शन के तार काटे और कई स्थानों पर अवैध रूप से खींचे गए बिजली तारों को हटाया। इस कार्रवाई में कुछ व्यक्तियों के बीच बहस भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया।

बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ बुधवार को व्यापक अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक ढोरी के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सीताराम यूइके के नेतृत्व में फुसरो के सेंट्रल कॉलोनी मकोली से लेकर मकोली मोड़ तक अवैध बिजली कनेक्शन के तार काटे गए। अभियान के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से खींचे गए बिजली तारों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्तियों और टीम के बीच तीखी बहस बाजी भी हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


