दूसरे के लिए कुछ करना चाहते हैं तो शुरूआत खुद से : शंकर
दामोदा, प्रतिनिधि। स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्धा में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं के ब

दामोदा, प्रतिनिधि। स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्धा में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं के बीच चित्रांकन, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार, प्राचार्य डॉ चन्द्र सिंह भाटी व प्रशासनिक अधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पूनम प्रसाद ने भारत माता व बाबा साहेब की तस्वीर समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित किया। सचिव ने कहा कि दूसरे के लिए कुछ करना चाहते हैं तो शुरूआत खुद से ही करना पड़ता है। बाबा साहेब ने भी सबसे पहले खुद को बदला और इतना काबिल बनाया कि वे समाज में परिवर्तन के लिए कुछ कर सके।
यहां चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चांदनी कुमारी, द्वितीय अंजू कुमारी व तृतीय ममता कुमारी, निबंध में प्रथम पुष्पराज, द्वितीय सद्दाम हुसैन व तृतीय चांदनी कुमारी, भाषण में प्रथम प्रियम कुमारी, द्वितीय अभिषेक कुमार पाण्डे व तृतीय पुष्पराज, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समूह 'अ', द्वितीय समूह 'स' व तृतीय स्थान में समूह ' ब'। संचालन सहायक प्राध्यापक जयश्री साह ने किया। सहायक प्राध्यापक सच्चिता कुमारी, सोमनाथ बाउरी, बसंत कुमार, बेबी कुमारी, दीपक कुमार पॉल, अमरेंद्र कुमार, शशांक कुमार आदि उपस्थित रहे।10. दुग्धा में समारोह में सचिव, प्राचार्या व अन्य सभी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


