चाकू से पत्नी को जख्मी करने में पति को जेल

बोकारो के सिलफोर गांव में 21 वर्षीय मनीषा देवी पर उसके पति ने चाकू और ब्लेड से हमला किया। मनीषा गंभीर रूप से जख्मी हो गई और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति चंद्रदेव कुमार तिवारी के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Tue, 5 Mar 2025, 02:43:AM
Follow Us on

बोकारो प्रतिनिधि पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के सिलफोर गांव में 21 वर्षीय मनीषा देवी को उसके पति ने चाकू व ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी मनीषा का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर स्थानीय पुलिस ने जख्मी महिला के शिकायत पर आरोपी पति चंद्रदेव कुमार तिवारी को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी एक ही गांव के हैं। दोनों का डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। परंतु दोनों के बीच रिश्ते सही नहीं है। इसी कड़ी में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और हिंसक रूप धारण कर लिया। जिसमें आरोपी पति ने चाकू व ब्लेड से उसे पर हमला बोल दिया।

Bokaro Latest NewsBokaro News

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
होमफोटोशॉर्ट वीडियोस्टॉक मार्केटलॉगिनमेरे रिवॉर्ड