Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsHouses Collapse in Heavy Rain Local Woman Seeks Compensation
मूसलाधार बारिश में गिरा महिला का कच्चा मकान

मूसलाधार बारिश में गिरा महिला का कच्चा मकान

संक्षेप:

पेटरवार फोटो02 गिरे मकान दिखाती सुनीता पेटरवार,कसमार। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के तहत पड़ने वाले बरईकलां पंचायत के चैनपुर निवासी सुनीता देवी का कच्च

Sep 16, 2025 04:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पेटरवार,कसमार। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के तहत पड़ने वाले बरईकलां पंचायत के चैनपुर निवासी सुनीता देवी का कच्चा मकान रविवार को हुई बारिश में रविवार की रात में गिर गया। भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से घर के अंदर में स्थित एक कुंआ जो मकान के मलबे से ढक गया। गिरे हुए मकान के दूसरे घर के कमरे में मवेशी बंधे थे जो इस घटना में बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि रविवार के शाम को हुई मूसलाधार बारिश के कारण रात में खपरे का मकान ध्वस्त हो गया, जिससे कारण गृह स्वामिनी को काफी क्षति पहुंची है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि भुक्तभोगी महिला का पति उमेश कुमार महतो काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। महिला ने पंचायत की मुखिया अनीता देवी एवं अंचल अधिकारी से आपदा प्रबंधन के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है साथ ही अबुआ आवास निर्माण की स्वीकृति देने की भी मांग की है ताकि बारिश से ध्वस्त हुए मकान को ठीक करा सके।