Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsHorrific Assault Woman Attacked by Tractor Drivers After Treatment Visit
छेड़खानी से रोका तो पति का सिर फोड़कर पांच हजार रुपए छीना

छेड़खानी से रोका तो पति का सिर फोड़कर पांच हजार रुपए छीना

संक्षेप:

छेड़खानी से रोका तो पति का सिर फोड़कर पांच हजार रुपए छीना छेड़खानी से रोका तो पति का सिर फोड़कर पांच हजार रुपए छीनाछेड़खानी से रोका तो पति का सिर फोड़

Sep 12, 2025 04:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के जाला मोड़ में शनिवार रात इलाज करवा कर पति के साथ घर लौट रही महिला के साथ ट्रैक्टर चालकों व सहयोगियों ने मिलकर छेड़खानी किया। पति जब छेड़खानी का विरोध किया, तो रॉड से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। फिर उसके जेब से पांच हजार रुपए निकलकर फरार हो गए। किसी प्रकार महिला खून से लथपथ पति नारायण कैवर्त को लेकर चास केएम मेमोरियल अस्पताल पहुंची। जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित महिला पार्वती देवी ने गुरुवार को घटना के संबंध में थाने में लिखित शिकायत किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार कर अदालत के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। दर्ज केस के अनुसार शनिवार रात पीड़ित दंपति पुरुलिया से इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रहे थे। जब जाला मोड़ पहुंचे, तो दो ट्रैक्टर आमने-सामने खड़ा सड़क जाम किए हुए थे। जब उनसे आगे जाने का रास्ता मांगा तो महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर पति का सिर फोड़कर रुपए छीन लिया। महिला ने मामले में साधन रजवार, नरेश रजवार, रमेश मोदी व प्रदीप कैवर्त को आरोपी बनाया है। घटना के बाद शोरगुल सुनकर जब ग्रामीण घर से बाहर निकले, तो सभी आरोपी मोटरसाइकिल संख्या जेएच09यु 6050 से केंदाडीह की ओर फरार हो गए। घटना से बीमार दंपति डरे सहमे हुए हैं।