कला केंद्र में होम्योपैथी पर सेमिनार का आयोजन
बोकारो के सेक्टर-2 कला केंद्र में होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगीता कुमारी और अन्य विशेषज्ञों ने होम्योपैथी की लोकप्रियता और इसके लाभों पर चर्चा की। झारखंड में गरीबों का इलाज करने के लिए होम्योपैथिक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

बोकारो। सेक्टर-2 कला केंद्र में रविवार को होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती सह सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर 6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी, खेल विभाग के मनोज कुमार सक्सेना, प्रसन्नमीत राय, डॉ राहुल कुमार, डॉ एके सिंह सहित अन्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति आज भी लोगों के बीच भरोसेमंद इलाज का माध्यम बनी हुई है। कम खर्च में बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के कारण इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर गरीबों और जरूरतमंदों का इलाज किया जा रहा है।
कई जटिल और पुरानी बीमारियों में भी होम्योपैथी से लाभ मिल रहा है। मौके पर डॉ अमित कुमार, राजू मंडल, मनोज कुमार, डॉ संदीप पाटिल, डॉ धर्मेंद्र, डॉ राजीव, डॉ राजेश समेत अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


