शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार संपन्न कराने को ले स्वास्थ्य व पुलिस को किया अलर्ट

Mar 03, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार संपन्न कराने को ले स्वास्थ्य व पुलिस को किया अलर्टशांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार संपन्न कराने को ले स्वास्थ

शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार संपन्न कराने को ले स्वास्थ्य व पुलिस को किया अलर्ट

बोकारो, प्रतिनिधि। होली के त्योहार को लेकर 3 व 4 मार्च को सरकारी छुट्टी है। शांतिपूर्ण महौल में इस त्योहार को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के पदाधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग व अग्निशमन को पूरा अलर्ट किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले के अलग-अलग थाने क्षेत्रों में 245 से अधिक मजिस्ट्रेट व करीब सवा तीन सौ पुलिस पदाधिकारियों सहित जवानों की ड्यूटी लगाई गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष के अलाव करीब आधा दर्जन मिनी नियंत्रण कक्ष को एक्टिव किया गया है। जहां से सुरक्षा पर पूरी नजर रखी जाएगी। नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में सक्रिय रहेगा।

अस्पताल में इमरजेंसी सेवा रहेगी बहाल होली के दिन यानी 4 मार्च को छुट्टी के कारण सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रहेगी। सदर सहित सभी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवा खुली रहेगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने बताया कि होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे खुली रहेगी। सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी को अलर्ट मोड़ में रहने का निर्देश दिया गया है। तीन शिफ्ट में चिकित्सक ड्यूटी में तैनात रहेंगे। आमजनों से अपील है कि त्वचा और आंखों की सुरक्षा के लिए इको-फ्रेंडली या हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें। एंबुलेंस का नंबर 108 है। अग्निसेवा सेवा रहेगी दुरूस्त हर स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग विभाग तैयार है। अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष और सिवनडीह मिनी नियंत्रण कक्ष में एक-एक दमकल तैनात रहेगा। अग्निनशन सेवा और उनके इमरजेंसी नंबर 112 है। इसके अलावा बोकारो शहर के अग्निशमन विभाग का इमरजेंसी नंबर-9304953427 है, वहीं चास अग्निशमन विभाग का इमरजेंसी नंबर-9304953428 है। सुरक्षा को लेकर जारी किया गया नंबर नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष में दिन-रात मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों की ड्यूटी लगाई है। सुरक्षा को जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी किया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06542-223475 व 247891, दूरभाष संख्या 100 व 224789, दूरभाष संख्या-242266(पीएनटी) व 222701 (पीएनटी)। संयुक्त नियंत्रण कक्ष-अपर नगर आयुक्त का मोबाइल नंबर-9199990256 व सीसीआर डीएसपी का मोबाइल नंबर 9431706423 है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।