होली को लेकर बाजार रहा गर्म, होलिका दहन आज, कल मनेगी होली

Mar 03, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

-रंगो का त्योहार होली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह होली को लेकर बाजार रहा गर्म, होलिका दहन आज, कल मनेगी होली होली को लेकर बाजार रहा गर्म, होलिका द

होली को लेकर बाजार रहा गर्म, होलिका दहन आज, कल मनेगी होली

होली के अवसर पर सोमवार को जिले में उत्सव का आयोजन हुआ। देर शाम तक शहर के कई स्थानों पर होली मिलन का कार्यक्रम चलता रहा। मंगलवार को होलीका दहन किया जाएगा। हालिका दहन करने के बाद बुधवार को होली मनाया जाएगा। होलिका दहन मनाने को लेकर बच्चों समेत युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन को लेकर जगह-जगह पर लकड़ी व गोयठा को इकटठा कर जमा किया गया। वहीं होली के कारण सोमवार को दुंदीबाद बाजार समेत शहर के सभी बाजार में रंग अबीर व गुलाल खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। पर्व को लेकर बाजारों में अनेक वेराईटी का पिचकारी, मुखौटे समेत रंग व गुलाल की लोगो ने देर शाम तक खरीदारी की।

वहीं सिटी सेन्टर समेत अन्य बाजारों में हटिया मोड़ व सेक्टर 9 व सेक्टर 12 दुंदीबाद बाजार में भी कमोबेस यही स्थिति रही। होली को लेकर सेक्टर 2 बकरा बाजार आज होली के अवसर पर पकवान के साथ-साथ अधिकांश लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं। सेक्टर 2 के बकरा बाजार में होली के पहले आखिरी बाजार मंगलवार को है। जिसकी विशेष तैयारी की गई है। बकरा विक्रेता उमर ने बताया कि होली के अवसर पर करीब 8 से 10 लाख रुपया का कारोबार होने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।