जैनामोड़ चौक मे होलिका दहन की तैयारी पूरी, महिलाओ ने की पूजा-अर्चना

Mar 03, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

जैनामोड़ चौक मे होलिका दहन की तैयारी पूरी, महिलाओ ने की पूजा-अर्चनाजैनामोड़ चौक मे होलिका दहन की तैयारी पूरी, महिलाओ ने की पूजा-अर्चनाजैनामोड़ चौक मे होल

जैनामोड़ चौक मे होलिका दहन की तैयारी पूरी, महिलाओ ने की पूजा-अर्चना

होली से पूर्व होलिका दहन की परंपरा जरीडीह प्रखंड के चौक चौराहे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ विधिवत किया जाता है। इसी को लेकर सोमवार को महिलाओं ने होलिका पूजन कर अपने संतानों की दीर्घायु होने की मनोकामनाएं की।जैनामोड बाजार के मुहाने पर हर साल की तरह होलिका दहन की तैयारी की गई है। जैनामोड़ व आसपास के महिलाएं परिधानों में सज-धजकर होलिका की पूजा-अर्चना की।इसके साथ ही मंगल सूत्र लिए फेरा लगाई। वहीं मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा।इस पूजन अनुष्ठान को दौरान शासन प्रशासन सुरक्षा को तैनात न होने के कारण लोगों को घंटो जाम परेशानियो से जुझना पड़ा ।इधर

फुटपाथों पर रेडीमेड कपड़ों का एवं विभिन्न तरह के मुखौटों व रंग अबीर बाजार में अपने रंग में दिखाई। पीएचसी के डा राजेश कुमार ने कहा कि मौसम में अभी भी परिवर्तन का दौर जारी है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का असर बना हुआ है। ऐसे में पानी वाले रंग का सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। बेहतर होगा कि लोग सूखे रंगों का ही प्रयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।