होली के रंग में रंगा बाजार, धार्मिक प्रतिक वाले मास्क, पिचकारी व स्प्रे कलर की धूम

Feb 28, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

होली के रंग में रंगा बाजार, धार्मिक प्रतिक वाले मास्क, पिचकारी व स्प्रे कलर की धूमहोली के रंग में रंगा बाजार, धार्मिक प्रतिक वाले मास्क, पिचकारी व स्प

होली के रंग में रंगा बाजार, धार्मिक प्रतिक वाले मास्क, पिचकारी व स्प्रे कलर की धूम

होली 4 मार्च को मनाई जानी है, लेकिन इसका असर अभी से ही दिखने लगा है। होली को देखते हुए एक ओर जहां कपड़ा व्यवसायी भी नए-नए होली कलेक्शन शहरवासियों के लिए उतारे हैं। वहीं रंग व गुलाल के कारोबारी भी होली को खास बनाने के लिए कई नए सामग्री लेकर आए हैं। बाजार में कई प्रकार के रंग, अबीर, गुलाल व पिचाकारी उतारी गई है। जिनमें धार्मिक प्रतिक चिन्ह वाली पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं चेहरे पर लगाने वाले ऐसे हर्बल पेंट मिल रहे हैं, जिन्हें साफ करने के लिए केवला पानी से धोना ही काफी है।

जिसे खरीदने के लिए परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंच रहे हैं। अकेले सेक्टर 4 में इस बार करीब 10 से अधिक दुकाने लगाई गई है। जहां होली की सामग्री के साथ-साथ मास्क व स्प्रे गुलाल मिल रहे हैं। जिनकी कीमत 80 रूपया से लेकर 2500 रूपया के बीच है। यही हाल पिचकारी का भी है। 50 रूपया से लेकर 2 हजार रूपया तक के पिचाकारी मिल रहे हैं। होली में मिल रहे बड़े स्प्रे टैंक होली के रंग को इस बार और रंगीन बनाने के लिए कई प्रकार के स्प्रे कलर उतारे गए हैं। जो छोटे डब्बे के साथ-साथ फायर एक्सटींग्यूसर की तरह है। जिनमें काफी देर तक गुलाल निकलता है। दुकानदार प्रदीप ने बताया कि इस बार देशी स्टाईल की बिग के साथ कार्टून कैरेक्टेर वाली बिग लोगो को खूब भा रही है। जिसे देखते हुए इस बार हमने दर्जन भर बिग उतारे हैं। बिग होली के आनंद को और दुगुना कर देगा। दूसरी ओर होली में बच्चों के लिए पिचकारी के छोटे-छोटे गुलाल के स्प्रे उपलब्ध कराए गए हैं। विभिन्न वस्तुओं के मुल्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।