
फेरो स्क्रेप के मजदूरों ने मजदूर समाज के महामंत्री का किया स्वागत
चित्र परिचय:17: महामंत्री का स्वागत करते फेरो स्क्रेप के मजदूर।फेरो स्क्रेप के मजदूरों ने मजदूर समाज के महामंत्री का किया स्वागतफेरो स्क्रेप के मजदूरो
फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड पहले केन्द्र सरकार के अधीन था जो अब कोनाईको ग्रुप आफ जापान ने ले लिया है। इसके बाद फेरो स्क्रेप प्राईवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। इस कंपनी में काम करने वाले विभागीय कर्मचारियों,ठेकाकर्मियों व अधिकारियों का वेतन सहित सभी प्रकार का निर्णय ज्वांईट फोरम कमिटि मे लिया जाता था। मजदूरों के समर्थन से रिकोनाईज्ड किए जाने के बाद पहली बार जय झारखंड मजदूर समाज को जेएफसी आने का निमंत्रण मिला। इसकी बैठक रविवार को प्रधान कार्यालय भिलाई में सम्पन्न हूई। मजदूर हित मे लिये गये लम्बित मांगो पर जीत मिलने की खुशी में मजदूरों ने विभाग के साईकिल स्टेन्ड पर जेएफसी से लोटे जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी को फूलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा इस एतिहासिक जीत का श्रेय सभी कर्मचारियों और मजदूरों को जाता है। जिसमें इस वर्ष 2000 रूपया बढ़ाते हुए 23 हजार रूपया बोनस, वर्षों से जिन कर्मचारी को आवास आवंटन होते हाउस रेन्ट एलाउन्स बन्द हुआ लेकिन प्राईवेट रेंट वेतन से काटा जा रहा था उस पर रोक लगा। मार्च 26 के बाद नये टेन्डर में सेल की तरह सभी मजदूरों को 4100 रूपया ए डब्लू दिया जायगा। कार्यक्रम में संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार, एस के सिंह, आई अहमद, रमा रवानी,सुरेश प्रसाद, सुभाष चंद्र बाउरी,कमालउद्दीन खान,घनश्याम सिंह, राजू लहरी,नासिर अहमद खान, प्रमोद कुमार, सी बी प्रसाद, एम के मिश्रा,आर के सिंह, दलाई, हीरू कालन्दी,सुनील चौधरी,राजेश सिंह, बिजय कुमार, गुलजार सिंह, आर कुल्लु आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




