Hindi Poetry Competition Celebrates Hindi Day at Royal Public School रॉयल पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsHindi Poetry Competition Celebrates Hindi Day at Royal Public School

रॉयल पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता

चित्र परिचय:10: रानी लक्ष्मीबाई पर हिंदी कविता पाठ करती छात्राएं lरॉयल पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगितारॉयल पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 29 Aug 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
रॉयल पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता

रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में गुरुवार को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें आठवीं कक्षा व नौवीं के छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई पर आधारित सुंदर कविता पाठ किया l इस अवसर पर आठवीं व नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में रानी लक्ष्मी बाई पर आधारित कविता पाठ किया l जिसमें नौंवी कक्षा की छात्रा सिया कुमारी, पूजा कुमारी व श्रेया कुमारी ने रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक वेशभूषा में सुंदर तरीके से बारी बारी से कविता पाठ किया। मौके पर स्कूल की शिक्षिका विभा रानी,सुधा सिन्हा, पर्वती कुमारी, निशा भारती, गंगा कुमारी,आकाश मंडल समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।