
बोकारो में दोपहर बाद झमाझम बारिश, कई स्थानों पर जल जमाव
संक्षेप: चित्र परिचय : 06: 07: शुक्रवार को बारिश के दौरान पटेल चौक के समीप गुजरता वाहन व बारिश में जाती छात्राएं। बोकारो में दोपहर बाद झमाझम बारिश, कई स्थानो
बोकारो में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे तेज बारिश शुरु हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के दौरान जिले में बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरवाट हुई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले तीन से चार दिनों तक तापमान की स्थिति यही बनी रहेगी। 23 सितंबर के बाद ही मौसम की स्थिति बेहतर हो सकेगी। एक घंटे तक झमाझम बारिश करीब एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद शहर के कई स्थानों पर जलजमाव कर दिया। वहीं बारिश के कारण लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश ने सभी सेक्टर समेत सिटी सेंटर सेक्टर चार को जलमग्न कर दिया। बंधन बैंक के साथ-साथ अन्य कई स्थानों पर 1 फीट तक जलजमाव हो जाने के कारण स्थानीय लोगो का आवागम भी बाधित रहा। वारिश से चास में लोगों की परेशानी बढ़ी बारिश के कारण चास के कई मुहल्ले में नाली भरकर सड़को के उपर बहने लगा। चास के योधाडीह मोड़ सहित कई कॉलोनियों में जल जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुंवर सिंह कॉलोनी और रामनगर कॉलोनी में जलजमाव हो जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर बारिश के बाद जल जमाव हो गया। जिससे छोटे वाहन व दुपहिया, सईकल आदि को गुजरने में काफी परेशानी हुई। जल जमाव के कारण बड़े वाहनो के छिटे दुपहिया चालक व अन्य राहगिरो को पड़ रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




