भीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

भीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीभीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीभीषण ग

भीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए लू (हीट वेव) से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष अजय नाथ झा ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। जारी सुरक्षा के एडवाइजरी

सावधानियाँ

जहाँ तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें, जितनी बार हो सके पानी पीयें, सफर में पानी साथ रखें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को गमछा/टोपी से ढकें, धूप का चश्मा उपयोग करें। खाली पेट न रहें और नंगे पांव धूप में न चलें। बाहर काम करने वाले लोग टोपी, गमछा, छाता एवं गीले कपड़े का उपयोग करें। हल्का भोजन करें, तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा जैसे पानी वाले फल खाएं। अधिक प्रोटीन वाले भोजन (मांस, मेवे) से परहेज करें। लस्सी, छाछ, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल, आम का पन्ना जैसे पेय लें। तबीयत खराब होने या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लू के प्रमुख लक्षण

पसीना न आना, त्वचा का गर्म, लाल एवं शुष्क होना, सिरदर्द, थकान, चक्कर, उल्टी, बेहोशी, आंखों की पुतलियां छोटी होना

लू लगने पर क्या करें

प्रभावित व्यक्ति को छांव में लिटाएं, तंग कपड़े ढीले करें। ठंडे पानी/गीले कपड़े से शरीर ठंडा करें। ओआरएस, नींबू पानी या नमक-चीनी का घोल दें। उल्टी या बेहोशी की स्थिति में कुछ भी खाने-पीने को न दें। एक घंटे में सुधार न हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लू से बचने के लिए क्या सावधानियाँ अपनानी चाहिए?
कड़ी धूप में बाहर न निकलें, पानी अधिक पीयें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, और सिर को गमछा/टोपी से ढकें।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।